निर्देशानुसार ‘रचना के आधार पर वाक्य-भेद’ पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए :
(क) बालगोबिन भगत एक-एक पद गाते और उनकी मंडली उसे दुहराती-तिहराती थी।
(सरल वाक्य में बदलिए)
सही उत्तर : बालगोबिन भगत के एक-एक पद गाने पर उनकी मंडली उसे दुहराती-तिहराती थी।
(ख) हमने सुना कि बालगोबिन भगत का बेटा नहीं रहा। (आश्रित उपवाक्य पहचानकर उसका भेद भी लिखिए)
सही उत्तर : इस वाक्य में आश्रित उपवाक्य है: “कि बालगोबिन भगत का बेटा नहीं रहा।”
यह एक संज्ञा उपवाक्य है, क्योंकि यह “हमने सुना” क्रिया के कर्म के रूप में कार्य कर रहा है।
(ग) कुतूहलवश जब मैं उनके घर गया तो देखकर दंग रह गया। (संयुक्त वाक्य में बदलिए)
सही उत्तर : मैं कुतूहलवश उनके घर गया और देखकर दंग रह गया।
(घ) उनकी अंगुलियाँ खंजड़ी पर लगातार चल रही थीं, उनके मुँह से शब्दों का ताँता लगा था। (मिश्र वाक्य में बदलिए)
सही उत्तर : जैसे-जैसे उनकी अंगुलियाँ खैजड़ी पर लगातार चल रही थीं, वैसे-वैसे उनके मुँह से शब्दों का ताँता लगा था
(ड) नवाब साहब खीरे की तैयारी और इस्तेमाल से थककर लेट गए थे। (रचना के अनुसार वाक्य का भेद पहचानकर लिखिए)
सही उत्तर : यह एक सरल वाक्य है।
यह प्रश्न भी पढ़ें : कवि की कामना में फोरमैन के बदलते चेहरे का तात्पर्य है :
Watch CBSE Class 10 Answer Key 2025 : Click Here
1 thought on “निर्देशानुसार ‘रचना के आधार पर वाक्य-भेद’ पर आधारित पाँच प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए :”